उत्तराखंड की देवभूमि में चारधाम यात्रा की पवित्रता को दूषित करने की साजिश रच रहे मिलावटी खाद्य पदार्थ माफिया पर देहरादून पुलिस ने कसा कड़ा शिकंजा,,,
देहरादून/सहारनपुर:-
उत्तराखंड की देवभूमि में चारधाम यात्रा की पवित्रता को दूषित करने की साजिश रच रहे मिलावटी खाद्य पदार्थ माफिया पर देहरादून पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में रायपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में नकली पनीर के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। सहारनपुर से देहरादून लाया जा रहा 720 किलो नकली पनीर बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस गिरोह के तीन मुख्य सरगना फरार हैं।
—————————————-
गोपनीय सूचना बनी कार्रवाई की नींव….
देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह को चारधाम यात्रा के दौरान नकली पनीर की खेप सहारनपुर से आने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। त्वरित कार्रवाई में थाना रायपुर व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई, जिसने अपर ईश्वर विहार स्थित एक दुकान पर छापेमारी की। वहां एक पिकअप वैन से पनीर की खेप उतारी जा रही थी।
दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से 6 क्विंटल नकली पनीर दुकान के गोदाम से और 1 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर वाहन से बरामद किया। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मौके पर परीक्षण करने पर पनीर को नकली घोषित किया गया, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया।
—————————————-
गिरफ्तार आरोपियों ने खोले राज…..
गिरफ्तार अब्दुल मन्नान और आरिफ ने पूछताछ में खुलासा किया कि पनीर को मनोज, नरेंद्र चौधरी और शाहरूख नामक व्यक्तियों से सहारनपुर के कासमपुर इलाके की एक अवैध फैक्ट्री से लाया गया था। ये फैक्ट्री जंगलों के बीच स्थित है और लंबे समय से नकली पनीर का निर्माण कर रही थी।
—————————————-
सहारनपुर में फैक्ट्री पर छापा, 16 क्विंटल नकली पनीर जब्त….
देहरादून पुलिस की सूचना पर मंडलायुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग, सहारनपुर की टीम— जिसमें सहायक आयुक्त, एसडीएम बेहट और फूड सेफ्टी ऑफिसर— ने संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई में 16 क्विंटल नकली पनीर, पनीर निर्माण में प्रयुक्त रसायन व उपकरण बरामद कर फैक्ट्री को सीज कर दिया गया।
—————————————-
गिरफ्तार आरोपी….
1:- अब्दुल मन्नान, निवासी ईश्वर विहार, रायपुर रोड, देहरादून
2:- आरिफ, निवासी बैरागीवाला, थाना सहसपुर, देहरादून
—————————————-
वांछित आरोपी…
1:- मनोज कुमार, निवासी हरबर्टपुर, थाना विकासनगर
2:- शाहरूख, निवासी कुंजा ग्रांट, थाना विकासनगर
3:- नरेंद्र सिंह, निवासी छोटुवाला, बादामावाला, विकासनगर
—————————————-
बरामदगी…
7 क्विंटल 20 किलो नकली पनीर
सप्लाई में प्रयुक्त पिकअप वाहन
—————————————-
पुलिस और एसओजी टीम की सराहनीय भूमिका….
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में कार्रवाई करने वाली पुलिस और एसओजी टीम में रायपुर थाना प्रभारी प्रदीप नेगी, एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी सहित 14 सदस्यीय टीम शामिल रही। मौके पर फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्रवाई को तकनीकी मजबूती प्रदान की।