सिडकुल थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई दरिंदगी के मामले में फरार आरोपी को संरक्षण देने वाले के पिता, भाई, जीजा और चाचा को किया गिरफ्तार,,,
हरिद्वार:
सिडकुल थाना क्षेत्र में महिला के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसके पिता, भाई, जीजा और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं, जिनका उपयोग आरोपी को छिपाने में किया गया था।
बीती 11 मई को सिडकुल थाना क्षेत्रांतर्गत मुल्की नगर, रावली महदूद में एक महिला के साथ दुष्कर्म और लोहे की रॉड से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल करने की वारदात हुई थी। आरोपी रजत वारदात के बाद कमरे में ताला लगाकर फरार हो गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने मामा विनोद पुत्र फुल्ला के घर छिपा हुआ था। मामा ने न केवल उसे शरण दी, बल्कि घटना में प्रयुक्त बाइक को भी छिपाने की कोशिश की।
पहले ही पुलिस आरोपी को शरण देने वाले मामा विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी को फरार कराने और छिपाने में उसके अन्य परिजनों की भी अहम भूमिका रही। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी के नेतृत्व में अब पुलिस ने इस मामले में संलिप्त पिता, चाचा, भाई और जीजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें भारतीय न्याय संहिता की धारा 249 BNS में गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
—————————————-
बरामद वाहन:
1:- बजाज सीटी 100
2:- प्लैटिना बजाज
—————————————-
गिरफ्तार आरोपी…
1:- सतपाल पुत्र चेतराम (पिता) – निवासी सहदेवपुर पथरी, उम्र 56 वर्ष
2:- शुभम पुत्र सतपाल (भाई) – निवासी सहदेवपुर पथरी, उम्र 25 वर्ष
3:- विकास पुत्र कृष्ण पाल (जीजा) – निवासी लंढोरा मंगलौर, उम्र 32 वर्ष
4:- यशपाल पुत्र चेतराम (चाचा) – निवासी सहदेवपुर पथरी, उम्र 43 वर्ष
—————————————-
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी….
1:- थानाध्यक्ष: मनोहर सिंह भंडारी
2:- वरिष्ठ उप निरीक्षक: नंदकिशोर ग्वाड़ी
3:- महिला उप निरीक्षक: मीनाक्षी बिष्ट
4:- हेड कांस्टेबल: सुनील सैनी
5:- हेड कांस्टेबल: देवेंद्र चौधरी
6:- कांस्टेबल: ललित बोरा
—————————————-
SSP की चेतावनी….
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने स्पष्ट किया है कि “अपराधियों को पनाह देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाज में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।