किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर  हरिद्वार पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ अभियान ,,,

किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ अभियान ,,,

किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ अभियान ,,,
हरिद्वार:
किरायेदारों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने ताबड़तोड़ अभियान चलाया। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के आदेश पर कोतवाली ज्वालापुर और सिडकुल क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई हुई। इस दौरान 250 से अधिक लोगों का मौके पर ही सत्यापन किया गया, जबकि लापरवाही बरतने वाले 30 मकान मालिकों पर ₹3 लाख का जुर्माना लगाया गया।
————————————–
ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि अपराध की रोकथाम के लिए किरायेदारों और घरेलू नौकरों का सत्यापन बेहद ज़रूरी है। अभियान के दौरान 145 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन किया गया। चार मकान मालिकों द्वारा सत्यापन न कराए जाने पर धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत प्रत्येक पर ₹10,000 का चालान कर कुल ₹40,000 की धनराशि न्यायालय को प्रेषित की गई। साथ ही चार संदिग्ध व्यक्तियों पर धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर ₹1,000 की धनराशि वसूल की गई।
————————————–
सिडकुल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने कहा कि क्षेत्र में 105 मकानों की जांच की गई, जिनमें से 26 मकान मालिकों ने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। सभी पर पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए कुल ₹2,60,000 का चालान न्यायालय भेजा गया है। उन्होंने साफ कहा कि मकान मालिक सत्यापन में लापरवाही करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
————————————–
पुलिस टीम ज्वालापुर….
1:- उप निरीक्षक गिरीश चंद्र
2:- कां. अनिल चौहान
3:- कां. खजान चौहान
4:- कां. प्रमोद पुरोहित
5:- कां. सुरेंद्र तोमर
6:- कां. अरुण कोटला
7:- कां. भागचंद राणा
————————————–
पुलिस टीम सिडकुल……
1:- उप निरीक्षक अनिल बिष्ट
2:- उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा
3:- उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह (चौकी प्रभारी जेल)
4:- महिला उप निरीक्षक मनीषा नेगी

उत्तराखंड