जिले में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ,,,

जिले में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ,,,

जिले में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई ,,,
हरिद्वार:
जिले में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई घटनाओं में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों मामलों में पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
————————————-
केस नम्बर एक:-
कोतवाली रानीपुर: पड़ोसी ने 14 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…..
रानीपुर क्षेत्र से बीते दिनों एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। वादी की तहरीर के मुताबिक 18 अक्तूबर को वह और उसकी पत्नी फैक्ट्री में काम पर गए थे, तभी उनके किराये के कमरे में अकेली 14 वर्षीय पुत्री के साथ पड़ोस में किराये पर रहने वाले युवक राजकुमार पुत्र संतराम ने दुष्कर्म किया।शिकायत के आधार पर पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। प्रभारी निरीक्षक शान्ति कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को विजन रेजिन्स एण्ड रिसोल प्रा. लि. के सामने मैदान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजकुमार (उम्र 20 वर्ष) मूल रूप से नया गांव, थाना शेरपुर, बिजनौर का निवासी है और सिडकुल स्थित C&S कम्पनी में नौकरी करता था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस टीम में शान्ति कुमार (प्रभारी निरीक्षक) महिला उपनिरीक्षक पूजा पाण्डेय व कांस्टेबल अर्जुन रावत शामिल रहे।
————————————-
केस नम्बर दो:-
कनखल पुलिस ने लापता किशोरी को बरामद कर किया आरोपी गिरफ्तार….
थाना कनखल क्षेत्र में बीते 6 जून को एक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी 16 वर्षीय साली घर से लापता है। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी अभिषेक पुत्र राजकुमार निवासी कव्वाली रोड, देहरादून का नाम सामने आया। पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे कांवली व्योमप्रस्थ जीएम रोड, देहरादून स्थित उसके घर से दबोच लिया। आरोपी को आवश्यक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भावना पवार, हेडकांस्टेबल मुन्ना नेगी, व कांस्टेबल उम्मेद सिंह शामिल रहे।
————————————-
केस नम्बर तीन:-
श्यामपुर: 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला मनोज उर्फ तेज्जु गिरफ्तार…..
थाना श्यामपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तहरीर दी कि मनोज उर्फ तेज्जु पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम मिठ्ठीबेरी, लालढांग ने उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। इस पर पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ। प्रभारी अधिकारियों ने तत्काल टीम गठित की और छापेमारी कर आरोपी को ग्राम मिठ्ठीबेरी, लालढांग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गगन मैठाणी, महिला उपनिरीक्षक अंजना चौहान व कांस्टेबल सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे।
————————————-
हरिद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने बढ़ाया जनता का भरोसा…..
तीनों मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि हरिद्वार पुलिस अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की नरमी नहीं बरत रही है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने कहा कि “महिला एवं बाल सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे अपराधों में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड