सुबह-सुबह धमाके से कांपा रामपुर चुंगी,चाय की दुकान में सिलेंडर फटने से दो गंभीर घायल,,,

सुबह-सुबह धमाके से कांपा रामपुर चुंगी,चाय की दुकान में सिलेंडर फटने से दो गंभीर घायल,,,

सुबह-सुबह धमाके से कांपा रामपुर चुंगी,चाय की दुकान में सिलेंडर फटने से दो गंभीर घायल,,,
रुड़की।
रुड़की से इस वक्त एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहाँ आज सुबह जोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि दुकान के परखचे उड़ गए और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये तस्वीरें उस खौफनाक मंजर की गवाही दे रही है। आज सुबह जब लोग रोज़मर्रा की तरह अपनी सुबह की शुरुआत कर रहे थे तभी अचानक चाय की दुकान में जोरदार धमाका हुआ और आग की लपटों ने दुकान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भो सामने आया है जिसमें जोरदार धमाके के साथ दो विस्फोट हुए जिसमें दो सिलेंडर धमाके के साथ फटे। पहला धमाका 5.02 मिनट पर हुआ दूसरा धमाका 5.24 मिनट पर हुआ जिसमें चाय दुकान मालिक और राह चलता एक राहगीर गभीर रूप से घायल हुआ है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आग धधक रही है और दुकान जलकर खाक हो चुकी है। हादसे के वक्त दुकान पर मौजूद दो लोग आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए और अपनी जान जोखिम में डालते हुए घायलों को बाहर निकाला और तुरंत रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है जिस कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया हालांकि तब तक दुकान पूरी तरह तबाह हो चुकी थी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गैस सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है।

उत्तराखंड