पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता और संगठित संघर्ष को लेकर मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण हुई बैठक,,,
हरिद्वार:
पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता और संगठित संघर्ष को लेकर मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, हरिद्वार की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को होटल स्कॉगा, पुराने रानीपुर मोड़ पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही, जहां सभी ने एकजुट होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक के दौरान पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न के मामलों में संगठनात्मक सहयोग, निष्पक्ष पत्रकारिता और पत्रकारों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित पत्रकारों ने संकल्प लिया कि संगठन के माध्यम से पत्रकारों की आवाज़ को मजबूती दी जाएगी और किसी भी प्रकार के अन्याय, दबाव व शोषण के विरुद्ध सामूहिक रूप से संघर्ष किया जाएगा।
इसी अवसर पर सर्वसम्मति से योगेश कुमार शर्मा को मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, हरिद्वार का जिला अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इसकी घोषणा डॉ. अर्जुन नागयान ने की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन हर पत्रकार के सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा और एक सशक्त, संगठित पत्रकार मंच के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करेगा।
बैठक का संचालन डॉ. अर्जुन नागयान ने किया। बहादराबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष सनत शर्मा ने अपनी टीम के साथ संगठन को समर्थन देने की घोषणा की। इस पर जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया।
मीडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अनिल सती एवं प्रदेश महामंत्री एम.एम. पांडे ने वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बैठक में लीगल एडवाइजर रेणु उपाध्याय, डॉ. रागनी गुप्ता, विवेक शर्मा, हितेश चौहान, हितेश कथूरिया, अश्वनी वर्मा, देवेश वर्मा, शाहिद, गुलफाम अली सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

