जांच के दौरान कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि की सेल  में शौचालय से स्मार्ट वॉच, चार्जर और डेटा केबल बरामद होने से हड़कंप,,,

जांच के दौरान कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि की सेल में शौचालय से स्मार्ट वॉच, चार्जर और डेटा केबल बरामद होने से हड़कंप,,,

जांच के दौरान कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि की सेल में शौचालय से स्मार्ट वॉच, चार्जर और डेटा केबल बरामद होने से हड़कंप,,,
अल्मोड़ा:
जिला कारागार अल्मोड़ा में जांच के दौरान कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि की सेल में शौचालय से स्मार्ट वॉच, चार्जर और डेटा केबल बरामद होने से हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कारागार अधीक्षक जयंत पांगती के अनुसार, दो फरवरी को अपराह्न करीब 2:40 बजे प्रभारी सर्किल जेलर व उप कारापाल नईम अब्बास के नेतृत्व में प्रवीण वाल्मीकि पुत्र मोहन लाल उर्फ मदन लाल, निवासी नई बस्ती, कोतवाली गंगनहर, रुड़की (हरिद्वार) की सेल की तलाशी ली गई। इस दौरान शौचालय की सीट के भीतर छिपाकर रखा गया एक चार्जर, दो डेटा केबल और दो पतले तार बरामद हुए।
इसके बाद अधीक्षक के निर्देश पर शाम करीब साढ़े पांच बजे दोबारा शौचालय की सीट तुड़वाकर गहन तलाशी ली गई, जिसमें एक स्मार्ट वॉच बरामद हुई। स्मार्ट वॉच में आईएमईआई और सीरियल नंबर के साथ कई मोबाइल नंबर सेव पाए गए हैं, जिन्हें पुलिस जांच में ट्रेस किया जाएगा।
बताया गया है कि चेकिंग के समय आरोपित बंदी न्यायालय में पेशी पर गया हुआ था। प्रवीण वाल्मीकि अगस्त 2025 से जिला कारागार अल्मोड़ा में बंद है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जेल में बंदियों और मिलने वालों की कड़ी चेकिंग के बावजूद प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बरामदगी ने सुरक्षा व्यवस्था और संभावित मिलीभगत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में जेल प्रशासन स्तर से भी आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है।

उत्तराखंड