बेसुध मिली वृद्ध महिला को कलियर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल..

बेसुध मिली वृद्ध महिला को कलियर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल..

बेसुध मिली वृद्ध महिला को कलियर पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, पेश की मानवता की मिसाल..

कलियर।
पिरान कलियर। इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कलियर पुलिस ने एक असहाय वृद्ध महिला की मदद कर सराहनीय कार्य किया। इमलीखेड़ा और बेडपुर के बीच सड़क किनारे गन्ने के खेत में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ वृद्ध महिला के पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।और वहां देखा गया कि वृद्ध महिला अर्धनग्न अवस्था में बेसुध पड़ी हुई थी और उसकी हालत बेहद गंभीर थी। आसपास कोई परिजन या परिचित मौजूद नहीं था। परिस्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले महिला को वस्त्र उपलब्ध कराए और फिर सुरक्षित तरीके से सरकारी वाहन से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।समय पर पुलिस की तत्परता से महिला को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सकी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की और इसे मानवता की सच्ची सेवा बताया।इस दौरान थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार,एसएसआई सुनील पंत, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान, एसआई विशाखा असवाल, कॉन्स्टेबल आबादी अली एवं नीरज राणा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

उत्तराखंड