एसओजी/सीआईयू तेजतर्रार छवि से मशहूर प्रभारी रंजीत तोमर के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार और सीआईयू की संयुक्त टीम ने BEL रोड के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार कर की सफलता हासिल,,,

पौड़ी: ब्यूरो
अनवर राणा
जनपद में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के बीच पौड़ी पुलिस ने एक बार फिर बड़ा प्रहार करते हुए चरस तस्करी के नेटवर्क पर चोट की है। सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो शातिर तस्करों को धर दबोचा, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध चरस बरामद हुई। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी पहले भी कई बार नशा तस्करी में जेल जा चुका है, लेकिन फिर भी अपने गोरखधंधे से बाज नहीं आया।
पौड़ी एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि नशे की सप्लाई चेन से जुड़े हर छोटे-बड़े लिंक को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए। इसी रणनीति के तहत कोटद्वार क्षेत्र में पुलिस ने अपनी पकड़ और मजबूत की है।
एसओजी/सीआईयू प्रभारी रंजीत तोमर के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार और सीआईयू की संयुक्त टीम ने BEL रोड के पास घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 2 किलो 930 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बागेश्वर से चरस लाकर स्थानीय स्तर पर छात्रों और वाहन चालकों को बेचते थे।पुलिस के अनुसार बरामद चरस की बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी दलजीत सिंह बिष्ट पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। वर्ष 2020 में 1 किलो 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तारी, वर्ष 2023 में 10 साल की सजा और वर्ष 2025 में फिर 676 ग्राम चरस के साथ पकड़ा जाना—इसके बावजूद आरोपी जमानत पर बाहर आकर दोबारा उसी धंधे में लिप्त हो गया।

गौरतलब है कि पौड़ी एसओजी प्रभारी रंजीत तोमर के नेतृत्व में हरिद्वार में भी पुलिस ने कई बड़े खुलासे किया और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसी रफ्तार से अब पौड़ी गढ़वाल जिले में नशे पर नकेल कसने का सिलसिला जारी है। यही वजह है कि फिलहाल पौड़ी जिला नशा तस्करों की धर पकड़ के मामले में गढ़वाल रेंज में अव्वल नंबर पर है।
गिरफ्तार अभियुक्त…
1:- दलजीत सिंह बिष्ट (48 वर्ष), निवासी मानपुर चौक, कोटद्वार
2:- विजय सिंह (52 वर्ष), निवासी गली नंबर-4, मानपुर, कोटद्वार
पुलिस टीम….
रंजीत तोमर (प्रभारी SOG)
उपनिरीक्षक सुशील (SOG)
उपनिरीक्षक विनोद चपराना
मुख्य आरक्षी शशिकांत त्यागी
आरक्षी आशीष बिष्ट
आरक्षी हरीश (SOG)

उत्तराखंड