भगवानपुर में मिट्टी खनन पर सियासत और प्रशासन आमने-सामने,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के गी सईदपुर और लव्वा गांव में एक बार फिर मिट्टी खनन को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। पहले ग्रामीणों के विरोध और कांग्रेस विधायक ममता राकेश के हस्तक्षेप के बाद खनन कार्य रुकवाया गया था लेकिन अब फिर से मौके पर हलचल तेज हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अवैध मिट्टी खनन को लेकर ग्रामीणों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों के समर्थन में कांग्रेस विधायक ममता राकेश खुद मौके पर पहुंची थी जिसके बाद प्रशासन ने खनन कार्य पर रोक लगा दी थी लेकिन अब एक बार फिर से खनन को लेकर हलचल शुरू हो गई है। सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन हरकत में आया और तहसीलदार दयाराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया हालात का जायजा लिया और पूरी रिपोर्ट तैयार की। तहसीलदार दयाराम का कहना है कि गांव नदी के मुहाने पर स्थित है ऐसे में पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी हरिद्वार को भेजने की बात कही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

