रुड़की क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर एचआरडीए का पीला पंजा ,,,

रुड़की क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर एचआरडीए का पीला पंजा ,,,

रुड़की क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर एचआरडीए का पीला पंजा ,,,

रुड़की।
अनवर राणा।

रुड़की क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर एचआरडीए का पीला पंजा जमकर गरजा है। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रही अनाधिकृत प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, सालियर माधोपुर रोड पर त्यागी डेरी और जनता सीमेंट स्टोर के सामने करीब 20 से 25 बीघा जमीन पर बिना अनुमति के प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं ढंडेरा क्षेत्र में पानी की टंकी के पास 5 से 6 बीघा और ढंडेरी ख्वाजगीपुर गांव में शिव मंदिर के पीछे 4 से 5 बीघा में अवैध प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा कई बार चेतावनी देने के बावजूद निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया, जिसके बाद एचआरडीए की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि बिना मानचित्र स्वीकृति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए, अन्यथा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

उत्तराखंड