समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पहुँचे पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक पर किये फूल पेश,,,
रुड़की।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी रुड़की के पिरान कलियर पहुंचे इस दौरान उन्होंने दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर देश-प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इतना ही नहीं राजकुमार भाटी ने साफ किया कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और INDIA गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि अब फोकस उत्तराखंड पर भी रहेगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को जोड़कर पार्टी को नई ताकत दी जाएगी।

