रहमतपुर कलियर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 36 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से मिला लटका,,,

पिरान कलियर:
थाना क्षेत्र के ग्राम रहमतपुर कलियर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 36 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस के अनुसार, इसराना उम्र (36 वर्ष) पत्नी शहजाद, निवासी रहमतपुर कलियर, का शव घर के कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसका पति शहजाद घर से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस लौटा, तो कमरे का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पति के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं, फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके।

उत्तराखंड