वारंटी महिला की तलाश में पुलिस ने दी त्यागी परिवार के घर दबिश- लगाए आरोप,,,

वारंटी महिला की तलाश में पुलिस ने दी त्यागी परिवार के घर दबिश- लगाए आरोप,,,

वारंटी महिला की तलाश में पुलिस ने दी त्यागी परिवार के घर दबिश- लगाए आरोप,,,
रुड़की।
रुड़की में एक पुराने लोन मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस जब एक महिला की गिरफ्तारी के लिए त्यागी परिवार के घर पहुंची तो वहां हंगामे की स्थिति बन गई। परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर अभद्र व्यवहार और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मधु नाम की महिला ने करीब चार साल पहले एक फाइनेंस कंपनी से लगभग 50 हजार रुपये का लोन लिया था। आर्थिक तंगी के चलते वह समय पर किस्तें जमा नहीं कर सकी जिसके बाद मामला कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट से महिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। परिजनों का दावा है कि महिला ने चार दिन पहले ही करीब 40 हजार रुपये की बकाया रकम जमा करा दी थी। बावजूद इसके शुक्रवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस दो वाहनों में त्यागी परिवार के आवास पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने घर पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गिरफ्तारी का दबाव बनाया। पंकज त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि मधु हमारे यहां घरेलू काम करती है। उसने पैसे भी जमा कर दिए थे। अगर पुलिस को कार्रवाई करनी थी तो उसके घर जाती हमारे घर आकर अभद्रता करना गलत है। घटना के बाद इलाके में चर्चा और नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग उठाई है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि महिला के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी था। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया था कि वह त्यागी आवास पर है इसी सूचना पर पुलिस वहां गई थी। अभद्रता के आरोपों की जांच कराई जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उत्तराखंड