होटल से मिले प्रेमी प्रेमिका के शव ,,,

होटल से मिले प्रेमी प्रेमिका के शव ,,,

होटल से मिले प्रेमी प्रेमिका के शव ,,,

रुड़की।
इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र से सामने आ रही है… जहां दिल्ली रोड स्थित एक होटल के कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि युवक पेंट का काम करता था और बीते कल एक युवती के साथ होटल में ठहरा हुआ था। होटल कर्मचारियों के अनुसार रात करीब 9 बजे के बाद दोनों अपने कमरे से बाहर नहीं निकले। जब होटल का चेकआउट समय हुआ तो स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सीओ रुड़की ओशिन जोशी समेत सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो युवक और युवती के शव बेड पर पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का माना जा रहा है। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कमरे से अहम साक्ष्य जुटाए और जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिए।

सीओ रुड़की ओशिन जोशी ने बताया कि युवक की पहचान नाथूखेड़ी निवासी के रूप में हुई है और उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। हालांकि युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल किसी भी थाने में युवती की गुमशुदगी दर्ज होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

उत्तराखंड