11हज़ार की लाईन डालने को लेकर मोहल्ले वासियों ने किया विरोध,,,
रुड़की।
मंगलौर कस्बे की विधुत व्यवस्था को सुधारने के लिए एल टी लाईन के साथ 11000 कि लाईन डालने को लेकर मोहल्ला किला के लोगों ने जबदस्त विरोध किया जिसके चलते स्थानीय पुलिस को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा वही मोके पर विधुत विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मोहल्ले वासियों को समझाने का प्रयास किया पर मोहल्ले के लोग उनकी बातों से संतुष्ट नही हुए उन्होंने इस मामले में एक आपत्ति पत्र भी एस डी ओ मंगलौर को दिया पर इन लोगों को किसी तरह का आश्वासन नही मिल पाया मोहल्ले के लोगों ने पूरे मामले का जिम्मेदार स्थानीय विधायक को बताया
वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता अनीस गौड़ ने मौके पर पहुंच कर 11000 की लाईन का कार्य रोकने के लिए लोगो का साथ देने की बात कही।

