SIR में फर्जी आपत्तियों करने वालों को चिन्हित कर सुसंगत धाराओं में मुकद्दमा दर्जने की मांग ,कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन व चैयरमेन ने SP देहात से की शिकायत,,,

रुड़की।
अनवर राणा।
मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR प्रक्रिया को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन,नगरपालिका मंगलौर अध्यक्ष मोहयूदीन अंसारी और रुड़की महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एसपी देहात कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल से मुलाकात कर SIR प्रक्रिया के दौरान कथित तौर पर फर्जी तरीके से आपत्तियां दर्ज किए जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के दौरान गलत तरीके से फॉर्म-7 जमा कराए जा रहे हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों के नाम पर आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं, कई मामलों में उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं है। विधायक ने आरोप लगाया कि गलत और फर्जी आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं जो नियमों और कानून का उल्लंघन है। इसी मामले में जावेद नाम के शिकायतकर्ता ने एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को लिखित तहरीर देकर पूरे प्रकरण की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि चुनाव आयोग को पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए और किसी भी तरह के दबाव में आकर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।वहीं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि विधायक काजी निजामुद्दीन,कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शिकायतकर्ता जावेद ने उनसे मुलाकात कर शिकायत दी है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारी को पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी देहात के मुताबिक जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल SIR प्रक्रिया को लेकर मंगलौर में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं और कांग्रेस ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उत्तराखंड