विधानसभा क्षेत्र के पाडली तेलीवाला में लोक निर्माण विभाग की ओर से 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधायक हाजी फुरकान अहमद और चेयरमैन प्रतिनिधि तौकीर आलम ने किया उद्घाटन ,,,

पिरान कलियर।
विधानसभा क्षेत्र के पाडली तेलीवाला में लोक निर्माण विभाग की ओर से 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का विधायक हाजी फुरकान अहमद और चेयरमैन प्रतिनिधि तौकीर आलम ने उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक और अन्य अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क निर्माण भी इसी विकास की कड़ी है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास कलियर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव और कस्बे में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पाडली तेलीवाला में सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और उन्हें आने-जाने में होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।इस मौके पर एडवोकेट सबदर अली, राशिद, दानिश, गुलजार छुट्टन, मोहसिन, नासिर अंसारी, जमशेद, मुतालिब, रविकांत, धन्नू, संजय वाल्मीकि, एस्किन आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड