उर्स/मेले  में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए 10 वर्षीय जायरीन को घाट पर तैनात 40वीं पीएसी आपदा राहत दल के जवानों ने समय रहते निकाला सकुशल बाहर,,,

कलियर।
कलियर उर्स/मेले के दौरान गंगनहर में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आए 10 वर्षीय जायरीन को घाट पर तैनात 40वीं पीएसी आपदा राहत दल के जवानों ने समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया। बालक के सुरक्षित बचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। घटना के बाद पुलिस और आपदा राहत दल ने घाटों पर निगरानी और सतर्कता और बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार डासना, गाजियाबाद निवासी अजमेर अली उर्स/मेले में शामिल होने के लिए कलियर आया हुआ है। बृहस्पतिवार सुबह वह गंगनहर घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा।बालक को गंगनहर में डूबता देख घाट पर तैनात आपदा राहत दल के जवान हरकत में आए और जवानों ने बिना समय गंवाए तेज बहाव के बीच उतरकर बालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते राहत दल की तत्परता से बालक की जान बच गई।बालक के सकुशल बाहर आने पर उसके परिजनों ने राहत दल के जवानों का आभार जताया। उर्स/मेले के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन गंगनहर घाटों पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिस और आपदा राहत दल की ओर से घाटों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने जायरीनों से गंगनहर के तेज बहाव वाले स्थानों पर न जाने और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात जवानों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।टीम में एसआई इखलाक मलिक, कांस्टेबल मोहित और सुमित नौटियाल शामिल रहे।

उत्तराखंड