लाखों खर्च,फिर भी बारिश में बेअसर इंतजाम,जायरीनों के ठहरने के लिये बना जर्मन हेंगर बना शोपीस,,,

लाखों खर्च,फिर भी बारिश में बेअसर इंतजाम,जायरीनों के ठहरने के लिये बना जर्मन हेंगर बना शोपीस,,,

लाखों खर्च,फिर भी बारिश में बेअसर इंतजाम,जायरीनों के ठहरने के लिये बना जर्मन हेंगर बना शोपीस,,,
पिरान कलियर।
दरगाह साबिर पाक के उर्स में जायरीनों की सुविधा के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर तेज बारिश में ही ‘सफेद हाथी’ साबित हो गए। दरगाह कार्यालय के सामने लगाए गए जर्मन हैंगर ने ऊपर से बारिश तो रोक ली’लेकिन नीचे से घुसते पानी ने पूरी व्यवस्था की पोल खोल दी। देखते ही देखते हैंगर के अंदर पानी भर गया और बारिश से बचने पहुंचे जायरीन खुद जलभराव के बीच फंस गए।
तेज बारिश के बाद हैंगर में जगह-जगह पानी भरने से वहां ठहरे जायरीनों को अपना सामान उठाकर सुरक्षित जगह की तलाश में दर-दर भटकना पड़ा। उर्स में देश के कोने-कोने से पहुंचे जायरीनों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब बारिश से बचने के लिए बनाया गया जर्मन हैंगर ही पानी में डूब जाएगा तो जायरीन आखिर कहां जाएं।
लाखों खर्च,फिर भी बारिश में बेअसर इंतजाम
जायरीनों का कहना है कि जर्मन हैंगर पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश होते ही पानी अंदर भर रहा है। ऊपर से वाटरप्रूफ व्यवस्था दिखाई देती है,मगर नीचे से आने वाला पानी जायरीनों की परेशानी बढ़ा रहा है। ऐसे में लाखों रुपये की यह व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है।

उत्तराखंड