झबरेड़ा व खानपुर  में हरक सिंह रावत की न्याय यात्रा,अंकिता से लेकर किसानों और युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा,,,

झबरेड़ा व खानपुर में हरक सिंह रावत की न्याय यात्रा,अंकिता से लेकर किसानों और युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा,,,

  1. झबरेड़ा  में हरक सिंह रावत की न्याय यात्रा,अंकिता से लेकर किसानों और युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा,,,

झबरेड़ा।

अनवर राणा।

उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने झबरेड़ा में देर शाम न्याय यात्रा निकालकर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी। न्याय यात्रा के जरिए हरक सिंह रावत ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने,किसानों के बकाया भुगतान,युवाओं के भविष्य,पेपर लीक,वोट कटौती और कर्मचारियों की पेंशन जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती,पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। हरक सिंह रावत ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरा तो वहीं विधायक वीरेंद्र जाती ने भी जनता के सवालों और अधिकारों की लड़ाई को लेकर अपनी बात रखी।
झबरेड़ा की सड़कों पर निकली कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रदेश से जुड़े कई अहम मुद्दे छाए रहे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया। हरक सिंह रावत ने अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि अंकिता को अब तक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने अंकिता के माता-पिता की पीड़ा का उल्लेख करते हुए मामले में न्याय सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इसके साथ ही राज्यपाल बनाए जाने के मुद्दे पर भी उन्होंने कांग्रेस के विरोध की बात कही। न्याय यात्रा के दौरान किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। हरक सिंह रावत ने किसानों की उपज का बकाया भुगतान नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए उनके हितों की रक्षा की मांग की। वहीं पेपर लीक के मामलों और युवाओं के भविष्य को लेकर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि युवाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और उन्हें अपने भविष्य को लेकर न्याय मिलना चाहिए। इसके अलावा वोट काटे जाने और कर्मचारियों की पेंशन जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस नेता ने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश के अलग-अलग वर्ग अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। हरक सिंह रावत की न्याय यात्रा में झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने भी स्थानीय विधायक के तौर पर क्षेत्र की समस्याओं और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनहित के सवालों पर संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया।

 

उत्तराखंड