खानपुर में हरक सिंह रावत की न्याय यात्रा,भाजपा पर साधा निशाना,,,

खानपुर में हरक सिंह रावत की न्याय यात्रा,भाजपा पर साधा निशाना,,,

खानपुर में हरक सिंह रावत की न्याय यात्रा,भाजपा पर साधा निशाना,,,

खानपुर/रुड़की

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। कांग्रेस की न्याय यात्रा के जरिए पार्टी नेताओं ने चुनावी माहौल बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत खानपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे जहां जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया गया। लंढौरा में उन्होंने कांग्रेस नेता उदय सिंह पुंडीर के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर तीखे हमले बोले और अंकिता भंडारी प्रकरण से लेकर संवैधानिक संस्थाओं तक के मुद्दे उठाकर सियासी बहस को गरमा दिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। लंढौरा में कांग्रेस नेता उदय सिंह पुंडीर के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उनके दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।हरक सिंह रावत ने अंकिता भंडारी प्रकरण की जांच को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के संदर्भ में राजनीतिक मंशा और जांच प्रभावित होने की आशंका जताई। न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार है। कांग्रेस की इस राजनीतिक मुहिम का मकसद कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ-साथ जनता के बीच पार्टी की मौजूदगी मजबूत करना भी है।

*बाइट- हरक सिंह रावत (पूर्व कैबिनेट मंत्री)*

*बाइट- वीरेंद्र रावत (वरिष्ठ कांग्रेस नेता)*

उत्तराखंड