केबिनेट मंत्री रेखा आर्य की अथाह सम्पती को लेकर यू के डी ने भाजपा पर साधा निशाना,,,
रुड़की।
अनवर राणा।
उत्तराखंड क्रांति दल ने भारतीय जनता पार्टी की नेता और उत्तराखंड सरकार में बाल विकास मंत्री रेखा आर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि हाल में ही रेखा आर्य के पति द्वारा उनकी अथाह संपत्ति का खुलासा किया गया जिसे देखर लगता है कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में बाल विकास के बदले खुद मंत्री अपना विकास कर रहे है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इतना ही नही मंत्री रेखा आर्य की एक करोड़ो का फार्म हाऊस उत्तरप्रदेश के बरेली में भी है जो कि पूरी तरह से अवैध है अब उत्तरप्रदेश के बुलडोजर बाबा उस अवैध फार्म हाऊस को गिराने का काम क्यो नही कर रहे जबकि वह तो यूनिवर्सिटी तक पर बुलडोजर चलाने को तैयार रहते है उन्होंने सीधे सीधे आरोप लगाया कि भाजपा के सभी नेता और मंत्री अपने अपने विकास करने में लगे हुए है जबकि बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आँगन बाड़ी केंद्रों में बच्चियों को दिए जाने वाले सेनेटरी पैकेट भी घटिया क्वालिटी की बांटी जा रही है।

