रिश्तो को शर्मसार करने का मामला आया सामने :- नेत्रहीन बुजुर्ग मां को सड़क पर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हुई कलयुगी बेटी – मां का रो-रो कर हुआ बुरा हाल
रुड़की।
अनवर राणा।
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रिश्तो को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहाँ पर एक कलयुगी बेटी अपनी नेत्रहीन बुजुर्ग माँ को सड़क पर लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गई है। दरअसल कचहरी रोड पर विमला नाम की एक नेत्रहीन बुजुर्ग महिला लावारिस हालत में मिली है। बुजुर्ग महिला विमला का आरोप है की कृष्णा नगर की गली नंबर 10 निवासी उनकी पुत्री सुमन उन्हें लावारिस हालत में छोड़कर चली गई है। जो वापस नहीं आएगी। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनकी पुत्री सुमन और उनके पुत्र ने उनका प्लाट भी बेच दिया है और रकम भी अपने पास रख ली है। जिसके बाद उन्हें लावारिस हालत में छोड़कर उनकी पुत्री फरार हो गई है। जिसके बाद से बुजुर्ग महिला का सड़क पर ही रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।बता दे की देश भर में रिश्तो को शर्मसार करने वाले मामले अक्सर देखने को मिलते है। ऐसा ही एक मामला रुड़की में सामने आया है। विमला नाम की एक बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री सुमन उन्हें लावारिस हालत में सड़क पर छोड़कर चली गई है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनकी आंखें लगभग पूरी तरह से खराब हो चुकी है। वह कुछ भी देख नहीं पाती है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि उनके पुत्र और पुत्री ने उनका एक प्लाट भी बेच दिया है। जिसके बाद वह बागपत से अपनी पुत्री सुमन के यहां पर रहने आई थी। लेकिन आज सोमवार को उनकी पुत्री सुमन उन्हें सड़क पर लावारिस हालत में छोड़कर चली गई है। बुजुर्ग महिला का आरोप है की अब उनकी पुत्री उन्हें लेने नहीं आएगी। जिसके बाद बुजुर्ग महिला का रो-रो कर बुरा हाल हो चुका है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

