आदर्शनगर स्थित श्री गार्डन में प्रेस क्लब महानगर रुड़की के बैनर तले दीपावली मिलन समारोह का  किया भव्य आयोजन,,,

आदर्शनगर स्थित श्री गार्डन में प्रेस क्लब महानगर रुड़की के बैनर तले दीपावली मिलन समारोह का  किया भव्य आयोजन,,,

दीपावली  मिलन में सामाजिक सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, युवा भाजपा नेता एवं युवा परशुराम संगठन के अध्यक्ष राहुल कौशिक सहित कई गणमान्य रहे  लोग मौजूद, केबिनेट मंत्री ने भी भिजवाया सुभकामना सन्देश,,,

आदर्शनगर स्थित श्री गार्डन में प्रेस क्लब महानगर रुड़की के बैनर तले दीपावली मिलन समारोह का  किया भव्य आयोजन,,,

रुड़की।

अनवर राणा।

रुड़की के आदर्शनगर स्थित श्री गार्डन में प्रेस क्लब महानगर रुड़की के बैनर तले दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों ने एकत्र होकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार वितरित किए। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, युवा भाजपा नेता एवं युवा परशुराम संगठन के अध्यक्ष राहुल कौशिक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दीपावली के अवसर पर आयोजित इस मिलन समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज की दशा और दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि दीपावली के इस पावन अवसर पर उन्हें पत्रकार साथियों के बीच पहुंचकर खुशियां साझा करने का अवसर मिला। इस दौरान अक्षय प्रताप सिंह ने पत्रकारों के माध्यम से नगरवासियों को एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग सफर के दौरान हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें, क्योंकि सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की जान जाने से पूरा परिवार प्रभावित होता है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने और पात्र लोगों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेल्थ इंश्योरेंस भी जरूर करवाना चाहिए। इन विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने भविष्य में एक संगोष्ठी आयोजित करने की बात भी कही। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे युवा भाजपा नेता एवं युवा परशुराम संगठन के अध्यक्ष राहुल कौशिक ने सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार साथियों ने उन्हें इस आयोजन में आमंत्रित कर जो सम्मान दिया है, उसके लिए वह आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने सभी पत्रकार साथियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी सौहार्द का पर्व है। आज सभी पत्रकार साथियों ने एक साथ मिलकर इस पर्व को मनाया है जिससे सभी में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार भी व्यक्त किया। वहीं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। प्रेस क्लब महानगर रुड़की का यह दीपावली मिलन समारोह आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देने के साथ ही पत्रकारों के बीच एकजुटता और सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करने का माध्यम बना।

*बाइट- अक्षय प्रताप सिंह (जिला महामंत्री भाजपा)*
*बाइट- राहुल कौशिक (युवा भाजपा नेता)*

उत्तराखंड