पथरी क्षेत्र में सर कारी पट्टे की जमीन को लेकर विवाद सामने आया,,,

पथरी क्षेत्र में सर कारी पट्टे की जमीन को लेकर विवाद सामने आया,,,

पथरी क्षेत्र में सर कारी पट्टे की जमीन को लेकर विवाद सामने आया,,,

हरिद्वार।

पथरी क्षेत्र में सर कारी पट्टे की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। एक किसान ने गांव के प्रधान पति साजिद और उसके साथी पर खेत में गांव का गंदा कचरा डालकर पूरी फसल नष्ट करने, ट्रैक्टर चलाने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि प्रधान पति की दबंगई के चलते उसकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई और अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

पथरी थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, नसीरपुर कलां निवासी रहीम के पिता रहमत को वर्ष 1985 में गांव के तत्कालीन जिम्मेदार लोगों और प्रधान की ओर से खेती-बाड़ी के लिए सरकारी पट्टा दिया गया था। रहीम इसी जमीन पर खेती कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। आरोप है कि तीन अक्टूबर को साजिद पुत्र बाबू हसन और साहिब पुत्र शमशाद ने उसके खेत में बोई गई पूरी फसल पर गांव का गंदा कचरा फैला दिया। इसके बाद फसल पर ट्रैक्टर चला दिया, जिससे पूरी फसल बर्बाद हो गई।

रहीम का कहना है कि उसने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि उसे खेत से भगा दिया गया और दोबारा खेत में आने पर उसे और उसके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई। पीड़ित के मुताबिक, चार अक्टूबर को शाम करीब पांच बजे उसने फोन कर खेत में दोबारा कचरा न डालने की बात कही तो साजिद ने फिर गाली-गलौज करते हुए धमकाया कि उसे कचरा डालने से रोकने वाला कोई पैदा नहीं हुआ। जो भी रोकेगा, उसे जमीन में गड़वा देगा।

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि वह कई वर्षों से टीबी की बीमारी से पीड़ित है और खेती के अलावा उसके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं है। फसल नष्ट होने और कथित धमकियों से वह बेहद परेशान है। उसने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी पथरी रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तराखंड