मुख्यमंत्री धामी का विजन देहरादून में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस की कार्रवाई में भी नजर आया है। बजरंग दल के युवा नेता समेत वारदात में शामिल आरोपियों की हुई गिरफ्तारी,,,

मुख्यमंत्री धामी का विजन देहरादून में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस की कार्रवाई में भी नजर आया है। बजरंग दल के युवा नेता समेत वारदात में शामिल आरोपियों की हुई गिरफ्तारी,,,

मुख्यमंत्री धामी का विजन देहरादून में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस की कार्रवाई में भी नजर आया है। बजरंग दल के युवा नेता समेत वारदात में शामिल आरोपियों की हुई गिरफ्तारी,,,

देहरादून।

देवभूमि उत्तराखंड में अपराध और अशांति के लिए कोई जगह नहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह स्पष्ट विजन देहरादून में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस की कार्रवाई में भी नजर आया है। बजरंग दल के युवा नेता समेत वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी ने साबित किया है कि कानून के सामने किसी का रसूख, पद अथवा संगठनात्मक पहचान मायने नहीं रखती। मुख्यमंत्री के सख्त कानून व्यवस्था के संकल्प के अनुरूप पुलिस ने निष्पक्षता से कार्रवाई करते हुए न केवल लूट की घटना का पर्दाफाश किया, बल्कि पूरे प्रदेश में यह संदेश भी दिया कि देवभूमि में अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में संरक्षण नहीं मिलेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आमजन में खासा उत्साह है और सोशल मीडिया पर भी पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली की जमकर सराहना हो रही है।

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई इसलिए भी खास मानी जा रही है कि वारदात में जिन लोगों की संलिप्तता सामने आई, उनकी पहचान अथवा संगठनात्मक पृष्ठभूमि को कार्रवाई के आड़े नहीं आने दिया गया। पुलिस ने जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। यही निष्पक्ष पुलिसिंग की असली कसौटी है। आमजन के बीच भी यह संदेश गया है कि अपराधी चाहे किसी भी संगठन से जुड़ा हो, कानून का शिकंजा उस पर कसना ही चाहिए।

एसएसपी डोबाल के नेतृत्व और इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ की कार्यशैली को सलाम

लूट की इस घटना के पर्दाफाश में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व की विशेष रूप से चर्चा हो रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को सक्रिय करना, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देना और जांच को परिणाम तक पहुंचाने का प्रयास पुलिस नेतृत्व की गंभीरता दर्शाता है। वहीं पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ की कार्यशैली भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। तेजतर्रार, सक्रिय और निष्पक्ष पुलिसिंग के लिए पहचाने जाने वाले नरेश राठौड़ ने अपनी टीम के साथ जिस तत्परता से मामले की कड़ियां जोड़ीं, उसकी लोग सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों और पूरी टीम के प्रयासों को सलाम किया जा रहा है।

राजधानी से पूरे प्रदेश में पहुंचा कानून के राज का संदेश

देहरादून प्रदेश की राजधानी है और यहां पुलिस की कार्रवाई का संदेश पूरे उत्तराखंड में जाता है। 14 लाख की लूट के मामले में हुई कार्रवाई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस विजन को भी मजबूती दी है, जिसमें देवभूमि की शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था से किसी तरह का समझौता न करने का संकल्प है। भले ही कुछ लोग आरोपियों के पक्ष में दलीलें देकर कार्रवाई को सवालों में घेरने का प्रयास कर रहे हों, लेकिन किसी भी मामले में अंतिम निर्णय साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर ही होना चाहिए। आरोपियों को अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है, लेकिन पुलिस की निष्पक्ष जांच और कानूनसम्मत कार्रवाई पर किसी की पहचान का प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।

पुलिस की ऐसी कार्रवाई ही वर्दी का सम्मान बढ़ाती है। मुख्यमंत्री के सख्त कानून व्यवस्था के विजन, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व और इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ की सक्रियता ने राजधानी से पूरे प्रदेश में यह भरोसा पहुंचाया है कि अपराधी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून का शिकंजा उससे दूर नहीं रहेगा। यही पुलिस का इकबाल है और यही आमजन का भरोसा जीतने वाली असली पुलिसिंग है।

उत्तराखंड