भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों की तैनाती में किया बड़ा फेरबदल,,,
देहरादून;
उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के अधिकारियों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कुल 30 अधिकारियों के वर्तमान पदभार में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO), अपर जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों के कार्यभार बदले गए हैं।

