अज्ञात वाहन की टक्कर से गंग नहर पुल पर बना चबूतरा टूटा

रुड़की ( देशराज)।

अज्ञात वाहन की टक्कर से गंग नहर पुल के पास बना चबूतरा टूट गया है। मामले की जानकारी गंग नहर पुलिस को दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार गंग नहर पुल के पास यात्रियों की सुविधा के लिए एक चबूतरा रोटरी क्लब द्वारा बनाया गया था बताया गया है कि चबूतरा बनने से आने जाने वाले वाहन स्वामी को इसका भरपूर फायदा मिलता था। एक साइड से दूसरी साइड जाने में बड़ी आसानी होती थी। इसी को देखते हुए रोटरी क्लब द्वारा यहां पर चबूतरा तैयार कराया गया था। इससे पहले आए दिन यहां पर एक्सीडेंट हुआ करते थे। लेकिन जब से रोटरी क्लब द्वारा यह चबूतरा बनाया गया। यहां एक्सीडेंट की घटनाएं कम होती गई। चबूतरा टूटा देख आसपास के राहगीरों ने मामले की जानकारी गंगनहर पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि देर रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से चबूतरा टूटा है। वाहन की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही चबूतरे को ठीक करा दिया जाएगा।

उत्तराखंड