गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार सुनील मस्ताना का निधन, शौक

गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार सुनील मस्ताना का निधन, शौक

रुड़की (देशराज)।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे पत्रकार सुनील मस्ताना का आज दोपहर बाद निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी लगते ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
एक दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत सुनील मस्ताना पिछले लगभग 20 वर्षों से शुगर और किडनी जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आ पा रहा था। पिछले लगभग दो-तीन महीनों से उनके हाथ पैर भी सूज गए थे। मंगलवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जौलीग्रांट लेकर पहुंचे। बुधवार की दोपहर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पत्रकार सुनील मस्ताना के निधन की जब रुड़की के पत्रकारों को जानकारी लगी तो शोक की लहर दौड़ गई। उनके परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है।

Uncategorized