भगवानपुर पुलिस के हाथ लगी सफलता
दुपहिया वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, एक फरार
(देशराज) रुड़की। भगवानपुर थाना पुलिस के हाथ एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो वाहन चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है साथ ही चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
भगवानपुर थाने में वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए रुड़की सीओ ने बताया कि सोनू पाल निवासी ग्राम बेलकी मसाई भगवानपुर की मोटरसाइकिल डीलक्स सिकरौढा गांव से 30-9-19 को चोरी हो गई थी। उक्त मामले में मोटरसाइकिल स्वामी द्वारा अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ भगवानपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी द्वारा वाहन चोर गिरोह की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उनकी गिरफ्तारी को लेकर भगवानपुर थाना पुलिस को निर्देशित किया गया था। भगवानपुर थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल द्वारा एक टीम का गठन कर वाहन चोरों की तलाश में जुट गए। भगवानपुर थाना पुलिस वाहन चेकिंग कर ही रही थी कि इसी दौरान एक सफलता हासिल लगी। पुलिस टीम ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों को भगवानपुर थाने में ले आई जहां पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के नाम हिमांशु उर्फ पौद्दा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी हसनपुर मदनपुर व अंकित कुमार सैनी पुत्र राजकुमार सैनी निवासी हसनपुर मदनपुर थाना भगवानपुर बताया है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने एक अन्य फरार साथी का नाम अर्जुन पुत्र करण सिंह निवासी ग्राम महुआ बेहट सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया है। पुलिस ने पकड़े गए वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि फरार गिरोह के सदस्य की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वाहन चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में
भगवानपुर थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल, उप निरीक्षक प्रवीन रावत, कांस्टेबल करण, कांस्टेबल सचिन, कांस्टेबल सुधीर, कांस्टेबल अमित शर्मा आदि शामिल रहे।