श्रीराम के  आदर्शों को  जीवन में  उतारने  कि आज बहुत आवश्यकता: सतीश सैनी

श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने कि आज बहुत आवश्यकता: सतीश सैनी

श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने कि आज बहुत आवश्यकता: सतीश सैनी

(देशराज) रुड़की मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलीला समिति अस्पताल रोड द्वारा आयोजित की जा रहे 60 वें श्री रामलीला महोत्सव में आज की आरती सपरिवार सतीश सैनी एवं गगन आहूजा द्वारा की गई। सतीश सैनी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा की प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने कि आज बहुत आवश्यकता है। गगन आहूजा ने श्री रामलीला समिति अस्पताल रोड को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस प्रकार से पिछले 60 वर्षों से समिति श्री राम लीला महोत्सव के आयोजन में लगी हुई है इसके सभी कार्यकर्ता शुभकामनाओं के पात्र हैं। आज के महोत्सव में सीता जी की खोज में प्रभु श्री राम एवं भ्राता लक्ष्मण वनों में घूमते रहते हैं | वह सीता जी की खोज में दूर-दूर तक भटकते रहते हैं। वहीं पर शबरी के आश्रम में उनका आगमन होता है जहां बरसों से शबरी उनका उनकी प्रतीक्षा कर रही होती है| उनके आने पर शबरी एक-एक बेर स्वयं चखकर सिर्फ मीठे बेर प्रभु श्री राम और भ्राता लक्ष्मण को खिलाती है | प्रभु श्री राम का असीम स्नेह शबरी के ऊपर बना रहता है। इस दृश्य का मंचन बहुत ही मार्मिक तरीके से व्यास पूरण चंद शर्मा करते हैं। प्रभु श्रीराम द्वारा माता सीता की खोज के लिए उपाय पूछने पर सबरी उन्हें सुग्रीव के बारे में बताती है। जब प्रभु श्री राम सुग्रीव की खोज में जाते हैं तो वहां बजरंगबली हनुमान जी के माध्यम से सुग्रीव जी की प्रभु श्रीराम से मित्रता होती है। सुग्रीव अपना दुःख प्रभु श्रीराम के आगे व्यक्त करते हैं और प्रभु श्री राम उनका दुःख दूर करने का आश्वासन देते हैं। इसके पश्चात के मंचन में बाली और सुग्रीव के युद्ध में प्रभु श्रीराम द्वारा बाली को वध किया जाता है। इस अदभुत मंचन को श्रीदाऊदयाल सेवा मंडल वृंदावन द्वारा बहुत ही सुंदर रूप में मंचित किया गया। आज के लीला मंचन में मुदित गर्ग, सत्यपाल सिंह चौहान, दीपक शुक्ला, सतीश सैनी, प्रवीण भारद्वाज, अशोक त्यागी, आशीष शर्मा, सुमित कुमार भारद्वाज, देवेंद्र वर्मा, निशांत भारद्वाज, ईशान भारद्वाज, प्रज्ञान भारद्वाज, सौरभ कौशिक, गोविंद शुक्ला, अशोक चंचरा, सुनील शर्मा, नवीन अरोड़ा, दिनेश शर्मा, अनुराग गुप्ता, जसवंत, सुरेंद्र जेठी, वीरेंद्र मौर्य, संजय गुप्ता, सचिन त्यागी, मनोज गर्ग, प्रशांत राणा, मुकेश कुच्छल, डॉक्टर विजय वर्मा, विजय गुप्ता, ध्रुव गर्ग, संजय शर्मा, सुशील नागवान, सौरभ चौहान, वीरेंद्र मौर्य, सचिन त्यागी, सुमित कश्यप, अभिमन्यु, पुनीत गोयल, संजय शर्मा, आकाश राणा, संदीप राणा, अतुल धीमान, नितिन त्यागी, कमलेश राणा, अमित त्यागी, शिव गुप्ता, आनंद शर्मा आदि सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

उत्तराखंड