सर्व समाज सम्मेलन:मेयर चुनाव में कंधे से कंधा मिलाकर सुभाष सैनी का साथ देगा मुस्लिम समाज अगर सैनी समाज को नेतृत्व चाहिये तो एकजुट होकर आना होगा रुड़की की सड़को पर,,,पूर्व विधायक शहजाद, उत्तराखंड आंदोलन में अग्रणी रहा उक्रांद,,,भट्ट , रुड़की को जिला बनाने सहित हितों की है लड़ाई के लिये लोकजमो तैयार – सुभाषसैनी

रुड़की।
अनवर राणा।

उक्रांद अध्यक्ष एवं पूर्व काबिना मंत्री दिवाकर भट्ट ने कहा है कि रुड़की जिला बनाने से लेकर अनेक स्थानीय मुद्दों को लेकर उक्रांद ने लोकतांत्रिक जनमोर्चा के साथ मिलकर संघर्ष किया है। आज लोजमो संयोजक सुभाष सैनी मेयर पद के चुनाव में उतरने वाले हैं तो उक्रांद उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगा।
लोजमो के बैनर तले साकेत स्थित हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित सर्व समाज सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता दिवाकर भट्ट ने कहा कि कांग्रेस हो या भाजपा दोनों दलों ने केवल राज्य की जनता को छलने का काम किया है। छोटे जिलों एवं प्रशासनिक इकाइयों के पक्षधर उक्रांद ने रुड़की जिले के साथ ही कई स्थानीय समस्याओं को लेकर लोजमो के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी है। 2009 के लोक सभा चुनाव में भी लोजमो ने उक्रांद का साथ दिया था। ऐसे में आज सर्व समाज लोजमो संयोजक सुभाष सैनी को रुड़की मेयर पद के चुनाव में उतार रहा है तो उक्रांद पीछे नही हटेगा और कंधे से कंधा मिलाकर सुभाष सैनी का साथ देगा। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि यदि वह सुभाष सैनी को विजयी बनाते हैं तो यह भी रुड़की जिला बनवाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी होगी। उन्होंने सुभाष सैनी के रूप में सही नेता चुनने की अपील जनता से की। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर भी निशाने साधे।
इस अवसर पर पूर्व बसपा विधायक मौ.शहजाद ने कहा कि मुस्लिम वर्ग समेत अन्य सभी वर्ग के लोग सुभाष सैनी के व्यक्तित्व को देखते हुए उनके साथ खुलकर खड़ा होगा,किन्तु राजनीतिक नेतृत्व से लंबे समय से महरूम सैनी समाज इस मुहिम में अहम भूमिका अदा करेगा। उन्होंने सैनी समाज का आह्वान करते हुए कहा कि यदि सैनी समाज पूरी तरह से सुभाष सैनी के साथ उठ खड़ा हुआ तो ऐसी कोई ताकत नही जो सुभाष सैनी को मेयर बनने से रोक दे। मौ.शहजाद ने अपनी ओर से पूर्ण समर्थन की घोषणा की। उन्होंने हरिद्वार की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस और मौजूदा भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।
सुभाष सैनी ने कहा कि दरअसल यह केवल मेयर बनने की लड़ाई नही है। बल्कि यह रुड़की के अधिकारों की लड़ाई है। दलों की राजनीति ने जनता को क्या दिया?यह सबके सामने है। यही कारण है कि वह चुनाव मैदान में उतरेंगे तो दलों के नही दिलों के प्रत्याशी बनकर उतरेंगे। उन्होंने पहले कांग्रेस और फिर भाजपा सरकार द्वारा निगम क्षेत्र बदले जाने की निंदा करते हुए कहा कि यह इन दलों के लिए शर्म की ही बात है कि वह धर्म जाति के आधार पर क्षेत्र बांटने के रूप में जनता को बांटते हैं,यदि जनता के लिए इन्होंने कुछ किया होता तो ऐसा करने की जरूरत नही पड़ती।
राजकुमार सैनी के संचालन व सरदार मलूक सिंह कालरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बार काउंसिल सदस्य राव मुनफैत अली,चौ.शशिपाल सिंह तोमर,शायर अफजल मंगलौरी,सुंदरपाल सैनी,एड.प्रेमदत्त गोदियाल,हर्षप्रकाश काला,चौ.प्रेम सिंह खटाना,भारतीय किसान मजदूर संगठन प्रदेश अध्यक्ष चौ.पदम सिंह भाटी,उक्रांद जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नसीम अंसारी, अल्ताफ खान,राजीव देशवाल,मौ.इकबाल,हाजी नौशाद,रविन्द्र राणा,रविन्द्र वशिष्ठ,जयपाल सिंह,डॉ.पहल सिंह सैनी,हाजी मनव्वर,डॉ.अनिल चौधरी,चौ.पहल सिंह,अनिल लखानी,सुनील सेठी,हाजी इकराम,पूर्व पार्षद सुशील यादव,संजीव वाल्मीकि,सुमित तोमर,शाहिद सिद्दीकी,रवि सेमुवल,अनिल जॉर्ज,एड.दीपक गुप्ता,एड.दिनेश धीमान,रवि तोमर,विपिन चौधरी,चौ.सुरेंद्र सिंह,नितिन सैनी,हेमंत मेहंदीरत्ता,अनिल त्यागी,आजाद वीर,रणबीर नागर,गब्बर सिंह रावत,एड.उदयवीर सिंह यादव व यूनुस आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड