अंडा खाते हुए युवक आपस में भिड़े, 2 महिला समेत सात के खिलाफ शांति भंग में चालान
(देशराज) रुड़की। अंडा खाते हुए युवक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने मामले में 2 महिला समेत सात के खिलाफ शांति भंग में चालान किया है।
सिविल लाइन कोतवाली के ग्राम टोडा कल्याणपुर में शाम के समय कुछ युवक पास की ही एक हथेली पर अंडा खा रहे थे। अंडा खाते हुए युवको में आपस में कहासुनी हो गई। बताया गया है कि कहासुनी इतनी बड़ी की इनके बीच गाली-गलौज के साथ मारपीट हो गई। युवको के बीच मारपीट बढ़ती देख आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने झगड़ा कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। बताया गया है कि मारपीट में दो महिलाएं भी शामिल हो गई थी। पुलिस सभी को अपने साथ सिविल लाइन कोतवाली ले आई। पुलिस ने 2 महिला समेत पांच के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है।