शेरपुर में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को नगर निगम ने 2 सप्ताह का दिया अल्टीमेटम
नगर निगम द्वारा कराई गई शेरपुर में मुनादी
(देशराज) रुडकी। नगर निगम अधिकारियों द्वारा शेरपुर में पहुंच निगम की जमीन पर हो रखें कब्जे को मुक्त कराने के लिए मुनादी कराई गई। उन्होंने अवैध कब्जा धारियों को 2 हफ्ते का समय देते हुए स्वयं जमीन से कब्जा हटाने की चेतावनी दी है।
गौरतलब है कि शेरपुर निवासी समाजसेवी संजय सैनी द्वारा पिछले काफी लंबे समय से शेरपुर में निगम की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की जा रही थी। शिकायत में संजय सैनी द्वारा बताया गया था कि शेरपुर में नगर निगम की 16 बीघा जमीन पर गांव के ही लोगों ने बिटोरा, उपले आदि रखकर अवैध कब्जा कर रखा है। इतना ही नहीं कई कब्जा धारियों ने तो पक्के निर्माण भी कर रखे हैं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर नगर निगम अधिकारियों ने जांच पड़ताल की जांच पड़ताल में शिकायत सही पाई गई जिसके बाद नगर निगम अधिकारी प्रीतम सिंह द्वारा शेरपुर में पहुंच निगम की जमीन की मुनादी कराई गई और अवैध कब्जा धारियों को खुद कब्जा हटाने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जमीन पर किसी भी ग्रामीण द्वारा कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा ग्रामीण नगर निगम की जमीन से स्वयं ही कब्जा हटा ले। उन्होंने अवैध कब्जाधारियों को 2 हफ्ते का समय दिया है। उन्होंने कहा कि दिवाली के बाद यदि नगर निगम की जमीन से अतिक्रमण नहीं हटता है तो नगर निगम जेसीबी लेकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करेगा। नगर निगम द्वारा इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारियों में हड़कंप मचा हुआ है।