पुरानी रंजिश में तो नही मारा गया नगला कुबड़ा का प्रधान कमरे आलम,,,पुलिस हत्या व हत्यारो के सुराग में बारीकी से लगी,,
रुड़की।
चो0अनवर राणा।
रामनगर कोर्ट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने ग्राम प्रधान को गोली मार दी। गंभीर अवस्था में घायल प्रधान को रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगला कूबड़ा के प्रधान कमरे आलम किसी कार्य से रामनगर कोर्ट में आए थे। देर शाम करीब साढ़े पांच बजे रामनगर कोर्ट से काम निपटा कर बाहर निकले और कुछ दूरी पर खड़ी अपनी कार में सवार होने के लिए पैदल ही चल दिए। तभी पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने प्रधान को गोली मार दी। गोली चलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बाइक सवार बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान को घायल अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पाकर एसपी देहात नवनीत सिंह व सीओ चंदन सिंह, कोतवाली प्रभारी रुड़की अमरजीत सिंह एवं कोतवाली प्रभारी गंग नहर राजेश शाह मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की छानबीन में जुटी है। वहीं मामले की जानकारी पाकर रुड़की सिविल अस्पताल में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस घटनास्थल जी बारीकी से जांच कर रही है। दिन दहाड़े हुए इस गोलीकांड से रामनगर कचहरी व क्षेत्र में हड़कंप मच हुआ है।
बताया गया है कि कई वर्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुज्जमिल की कमेलपुर के कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुजम्मिल कमरे आलम के बड़े भाई थे। यह विवाद बढ़ता गया। कुछ वर्ष पूर्व अपने भाई की मौत का बदला कमरे आलम ने एक युवक को मारकर ले लिया था। गोदावरी होटल के नजदीक एक विवाह समारोह में शामिल होने आए आरोपी कमेलपुर निवासी अपने भाई के हत्यारे को गोली से उड़ा दिया था ओर उसके बाद कमरे आलम जेल चला गया था। तभी से इन दोनों गुटों के बीच रंजिश चली आ रही थी। पुलिस इन गुथी के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है। हत्यारे कौन थे, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।