भाजपा रुड़की पूर्वी मंडल की कार्यकारिणी घोषित
रुड़की (देशराज)। भारतीय जनता पार्टी रुड़की पूरी मंडल की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व की सहमति से की गई है।
बृहस्पतिवार को भाजपा रुड़की पूरी मंडल के अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमे श्याम किशोर, ममता राणा, राजन गोयल, सचिन कश्यप को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बृजमोहन सैनी, संजय त्यागी को महामंत्री बनाया गया है। विनीत प्रजापति, राजीव कुमार, दमन सरीन, सुरेश शिवा, योगेश त्यागी को मंडल मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरदार सतवीर अरोड़ा कोषाध्यक्ष, वरुण कुमार सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में पारुल गोयल, सुजाता आहूजा, कुलदीप त्यागी, नीरज अगस्त्य, नीलम अग्रवाल, सीमा वैश, अमन गोयल, राजकुमार गुप्ता, सुनीता गोस्वामी, अनुज सैनी, अनिल गुप्ता, अलीम सिद्धकी, रामगोपाल शर्मा, अनिल अरोड़ा, गोपाल गुप्ता, राजेश गोयल, राजकुमार पुंडीर, सावित्री मंगला, दुष्यंत पुंडीर, सुशील गुप्ता, सुभाष यादव, शिव कुमार भारद्वाज, राजपाल, रंजन भट्ट, इसम सिंह, नितिन गोयल, शशांक जिंदल, हरमित दुआ, अभिषेक कुमार, लालचंद, संजय सैनी तथा मंडल कार्यसमिति सदस्य में डॉ वेद टेक बलभ, शरद चौहान, राजेश चंद्रा, धर्मेंद्र चौधरी, योगेश त्यागी, आदर्श कुमार, दिनेश शर्मा, सुनील चौधरी, अमन सैनी, मनमीत चड्ढा, राहुल भट्ट, रतन अग्रवाल, प्रयास सरीन शामिल रहे। मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने कहा कि नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरा करेंगे।