प्रधानों को ही ग्राम पंचायत में बनाया जाये प्रशासक मुख्यमंत्री को सम्बोधित प्रधान संगठन ने पूर्व सांसद राघव लखन पाल को सौंपा ज्ञापन , पूर्व सांसदने दिया आश्वसन…।

सहारनपुर।
अनवर राणा

प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में सहायक खण्ड विकास अधिकारी को प्रशासक नियुक्त करने के आदेशों के सम्बन्ध में जनपद सहारनपुर में अखिल भारीतय प्रधान सन्गठन के जिलाध्यक्ष ने एक बार पुनः प्रधानों के लिये अपनी आवाज को बुलन्द किया है, प्रधान संगठन के अध्यक्ष सतवीर प्रधान ने आज दर्जनों पदाधिकारियों के साथ पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा से मुलाक़ात कर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा है, प्रधानों की उक्त बड़ी समस्या के सम्बन्ध में पूर्व सांसद ने सभी प्रधानों को आश्वसन दिया है।
जिलाध्यक्ष सतवीर प्रधान ने बताया कि ग्राम प्रधानों को पंचायतों में प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाना चाहिये, क्योकि कोविड-19 की घातक महामारी के बीच ग्राम पंचायतों का समय बढ़ाया जा रहा है, उन्होंने बताया कि लम्बे अंतराल तक चले लॉक डाउन में ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नही हो पाए है, जिससे सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अधूरे पड़े है, दूसरा कारण यह भी है कि अगर सहायक खण्ड विकास अधिकारियों को प्रशासक बनाया जाता है तो सभी ब्लॉकों में सहायक खण्ड विकास अधिकारियों की नियुक्ति नही है, प्रधान संगठन की सरकार से मांग है कि ग्राम पंचायतों में प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किये जानें चाहियें, जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पुनः की भांति सुचारू हो सकें, उन्होंने बताया कि पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने सभी प्रधानों की बात सुनी और ज्ञापन के माध्यम से आश्वसन भी दिया है। इसके साथ ही जनपद के सभी ब्लॉकों में खण्ड विकास अधिकारियों को भी प्रधानों द्वारा ज्ञापन सौपे गये है।

उत्तराखंड