15 सूत्रीय कार्यक्रम उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) सादाब शम्स ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर की चादर पोशी,,,,।
रुड़की।
अनवर राणा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री तिरवेंद्र रावत के अस्वस्थ होने पर भाजपा के नेता यज्ञ व अन्य धार्मिक आयोजन कर उनके स्वस्थ की कामना कर मुराद मन्नत मांग रहे है।ऐसी स्थिति में भगवान (अललाह) व मन्दिरो पूजा स्थलों पर भाजपा के सभी नेता कार्यकर्ता अपनी अपनी हैसियत के मुताबिक यज्ञ ओर पूजाकर उनके मंगल कामना की मांग भगवान से कर रहे है।आज हिन्दू मुस्लिम एकता की प्रतीक दरगाह सबीरे पाक पर हाजिरी देकर उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री की सेहत में जल्द सुधार होने की दुआ की ओर चादर पोशी की गयी।इस मौके पर भाजपा उत्तराखण्ड के पूर्व प्रवक्ता एवम राज्य मंत्री स्तर 15 सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष सादाब शम्स तथा झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ,स्यामवीर सैनी ,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बेहरोज आलम सहित प्रदेश व जिला के अन्य भाजपा कार्यकर्ता चादर पोशी कर जल्द स्वास्थ्य की मन्नत में शामिल रहे। विशेष दुआ दरगाह सुपरवाइजर मिया राव सिकन्दर ने कराई।