भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष के बारे में की गई टिप्पणी पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कड़ी नाराजगी जताई, कहा भाजपा की सोच को जाहिर करती है प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष के बारे में की गई टिप्पणी-कार्रवाई न हुई तो महिला कांग्रेस करेगी आंदोलन
रुड़की
अनवर राणा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष के बारे में की गई टिप्पणी पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कड़ी शब्दो मे निन्दा की है इसके साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से करवाई करने की मांग भी की है। मीडिया को जारी बयान में महिला कांग्रेस रुड़की की जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा भाजपा के प्रदेश के मुखिया किसी महिला के बारे में इस तरह की अभद्र टिप्पणी करते हैं तो उससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा में किस मानसिकता के लोग रहते हैं और जब उनका मुखिया ही इस तरह की भाषा शैली का इस्तेमाल करने लगे तो यह कहना गलत नहीं होगा कि भाजपा में महिलाओं का कोई सम्मान नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को चाहिए कि इस प्रकार की मानसिकता वाले पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं उन्होंने कहा कि अगर भाजपा संगठन प्रदेश अध्यक्ष पर कोई कार्यवाही नहीं करता तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगी।।