पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर फुरकान विधायक ने गरीबो में भोजन वितरित किया,,,।
रुड़की/कलियर
अनवर राणा।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न की पुण्यतिथि पर कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद व कोंग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शत शत नमन कर याद किया।स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर कलियर विधान सभा के कोंग्रेसी विधायक हाजी फुरकान अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गरीब बेसहारा लोगो को भोजन वितरण किया।इस मौके पर पीरजी सलीम,इसरार अली,इसरार शरीफ,सभासद गुलशाद सिद्दीकी,इस्तखार आदि कार्यकर्ताओ ने भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।