रुड़की एक , दावेदार अनेक , कैसे होगा परिवर्तन,,,।

रुड़की एक , दावेदार अनेक , कैसे होगा परिवर्तन,,,।

प्रदेश में कोंग्रेस परिवर्तन यात्रा या दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन,,,।

रुड़की एक दावेदार अनेक कैसे होगा परिवर्तन,,,।
रुड़की
अनवर राणा
उत्तराखण्ड भाजपा की सरकार में मॅहगाई,बेरोजगारी,भ्र्ष्टाचार ,तीन काले कृषि कानून,गेस सिलिंडर ओर पेट्रोल के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदेश कोंग्रेस नेतृत्व के द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल अपर जन इस बात का तो प्रमाण दे रहा है कि इस कथित जिरोटोलरेंश कि सरकार के खिलाफ जनता में कितना आक्रोश है।लेकिन यात्रा के दौरान दावेदारों के द्वारा कोंग्रेस के अलग अलग गुटों में बंट कर प्रदेश नेतृत्व के सामने अपने अपने पक्ष में शक्ति प्रदर्शन कर नारेबाजी करने को लेकर इस बात की प्रबल संभावना भी दिखाई दे रही है कि आने वाले 2022 के चुनाव में जनता तो परिवर्तन पर मुहर लगाने को तैयार है लेकिन कुछ जन आधार विहीन कथित नेताओ के द्वारा टिकट की मारा मारी से कोंग्रेस गुटों की भेंट न चढ़ जाये।ऐसा ही नजारा आज परिवर्तन यात्रा के रुड़की आगमन के दौरान उस समय बना जब विपक्ष के नेता सदन कोंग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोंडियाल तथा प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के रुड़की पहुंचने पर अलग अलग गुटों में बंटी कोंग्रेस के नेताओ ने यात्रा में शामिल नेताओ का स्वागत रैली स्थल पहुंचने से पूर्व समर्थकों के साथ किया।सम्भावित प्रतियाशियो की बात की जाये तो उनमें पूर्व राज्य मंत्री बीएसएम डिग्री कॉलेज के संस्थापक मनोहरलाल शर्मा एडवोकेट,पूर्व मेयर यशपाल राणा ,प्रो0 देवेंद्र प्रताप सैनी,सचिन गुप्ता,दिनेश कौशिक पूर्व पालिका चेयरमैन,महिला कोंग्रेस की जिला अध्यक्ष रश्मि चौधरी,हंसराज सचदेवा,पार्षद बेबी खन्ना आदि आधा दर्जन गुटों में बंटी कोंग्रेस के नेताओ ने शक्ति प्रदर्शन कर टिकट की दावेदारी को मजबूत करने की प्रबल कोशिश की,लेकिन शक्ति प्रदर्शन से रुड़की की जनता का मूड पूर्व मेयर यशपाल राणा ओर मनोहर लाल शर्मा तथा पूर्व गृह मंत्री राम सिंह सैनी के पौत्र के साथ काफी संख्या में समर्थक ढोल नगाड़ों के बीच रैली स्थल पर पहुंचे,ओर परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व कर रहे प्रदेश नेतृत्व के विचारों का सुना।शक्ति प्रदर्शन की बात करे तो आज शाम यात्रा में पहुंची यशपाल राणा की भीड़ ने बाजी मारी है अब टिकट किसका होगा यह तो आने वाला वक्त ही बता पायेगा।

उत्तराखंड