किसान महापंचायत लक्सर में उमड़ा जनसैलाब,आंदोलित किसानों की बात  नही मानी तो भाजपा हो जायेगी खत्म,,

किसान महापंचायत लक्सर में उमड़ा जनसैलाब,आंदोलित किसानों की बात नही मानी तो भाजपा हो जायेगी खत्म,,

भाजपा आंदोलित किसानों के हित मे काले तीन कानून रद व रेट की गारंटी पर कानून बनाकर करना चाहिये ऐतिहासिक काम,नही तो भाजपा हो जायेगी खत्म,,,,,,पूर्व विधायक हाजी सहजाद

आंदोलित किसानों की बात
नही मानी तो भाजपा हो जायेगी खत्म,,,वरिष्ठ बसपा नेता इक़बाल सिंह
रुड़की/लक्सर
अनवर राणा।
किसान महापंचायत लक्सर में आज सुबह से ही लाखो किसानों का जनसैलाब राष्टीय प्रवक्ता राकेश टिकेट के विचारों को सुनने के लिये आज सुबह से ही लक्सर पंचायत स्थल पर जमा हुवे।क्षेत्र के सभी किसान भाइयों ने महापंचायत में पहुंचने वाले किसानों की खाने पीने की सेवा के लिये लंगर पंडाल लगा कर सेवा का कार्य किया है।वही किसानों की सेवा के लिये सुबह से ही सुगर मिल के सामने बसपा पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व विधायक व बसपा कार्यकर्ताओ ने भी एक बड़ा पंडाल खाने पीने के लिए किसानों की सेवा करने का फर्ज निभाया।इस मौके पर हाजी मो0 सहजाद पूर्व विधायक भी मौजूद रहे ओर उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन भारत के जनमानस का आंदोलन है ओर आंदोलित किसानों का समर्थन करने की भाजपा ओर कोंग्रेस में हिम्मत नही है,अगर हिम्मत होती तो आज किसान महापंचायत में कोंग्रेस व भाजपा को भी सेवा करनी चाहिये थी।उन्होंने कहा कि भाजपा को देश के किसान विरोधी तीन काले कानूनी को रद कर फसलों के रेट की गारन्टी देनी चाहिये।उन्होंने कहा कि भाजपा ने आंदोलित किसानों की बात नही मानी तो खत्म हो जायेगी इसका कोई नाम लेने वाला नही बचेगा।किसान आज बदहाल व बर्बादी के कगार पर है जिसके बारे में भाजपा सरकार को सोच समझ कर तीन काले कानून रद कर रेट पर गारन्टी का कानून बनाकर ऐतिहासिक काम करना चाहिये।इस मौके पर वरिष्ठ बसपा नेता इक़बाल सिंह और बसपा व सहजाद की टीम लाखो किसानों की सेवा करती दिखाई दी है।

उत्तराखंड