चन्दपुरी बांगर में प्रधान कर्मपाल ने साथियो सहित रविन्द्र पनियाला को दिया समर्थन,,,
गोवर्धनपुर लक्सर में बसपा चुनाव कार्यालय का आज 11बजे होगा उद्घाटन,,,
रुड़की/खानपुर
लँढोरा रियासत के राजा की विरासत सम्भाल रहे चार बार के विधायक कुंवर प्रणव सिंह के व्यवहार से अजीज खानपुर क्षेत्र के लोग बसपा पार्टी के प्रत्यासी चो0 रविन्द्र पनियाला के सरल स्वभाव मृदुल भाषी व्यवहार से प्रभावित होकर उनको क्षेत्र के गणमान्य लोगों का सहयोग व समर्थन दिनप्रति दिन बढ़ता जा रहा है।इसी क्रम में आज चन्द्रपुरी के प्रधान कर्मपाल के नेतृत्व में रविन्द्र पनियाला का लोगो ने स्वागत किया ओर इस बार बसपा के हक में वोट करने की बात कही।वही मोहमदपुर,लँढोरा में भी सर्वसमाज ने समर्थन व सहयोग बसपा प्रत्यासी चो0 रविंदर पनियाला को करने का वायदा किया।बसपा प्रत्यासी रविन्द्र पनियाला को इस बार सभी वर्गों जातियों का समर्थन मिलता जा रहा है जिससे विपक्षी प्रत्यासियो में खलबली मची हुई है।क्षेत्र की जनता का कहना है कि इस बार रविन्द्र पनियाला का विधायक बनना निश्चित है। बसपा प्रत्यासी रविन्द्र पनियाला का आज बुधवार को सुबह 11 बजे गोवर्धनपुर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन होगा जिसमें सभी सुभचिंतको व समर्थको से समय से पहुंचने की अपील की गई है।

