धीमी गति से कार्य चलाने पर निर्माण दायीं संस्था पर भड़के विधायक हाजी फुरकान,समर्थको के साथ पुल का किया निरीक्षण,,,,

धीमी गति से कार्य चलाने पर निर्माण दायीं संस्था पर भड़के विधायक हाजी फुरकान,समर्थको के साथ पुल का किया निरीक्षण,,,,

धीमी गति से कार्य चलाने पर निर्माण दायीं संस्था पर भड़के विधायक हाजी फुरकान,समर्थको के साथ पुल का किया निरीक्षण,,,,

पिरान कलियर।

अनवर राणा

विधायक हाजी फुरकान अहमद ने पिरान कलियर में नई गंगनहर पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धीमी गति से निर्माण कार्य किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देशित करते कार्य मे तेज़ी लाने के लिए कहा
पिरान कलियर में नई गंगनहर पर करीब एक साल से एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल का निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है।पुरानी गंगनहर पर बने नए पुल पर भी भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा हुआ है।लोगो को भारी वाहनों को पांच किलोमीटर घूमकर दूसरी और आना जाना पड़ रहा हैं। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने अपनी विधायक निधि से पुरानी गंगनहर पर पुराने पुल पर लोहे का बेरियर लगाकर छोटे वाहनों के लिए आवगमन खुलवा दिया था।लेकिन निर्माणाधीन पुल पर धीमी गति से चलने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध है।पिरान कलियर में जायरिन की भीड़ होने के कारण पुलों पर जाम की स्थिति बनी रहती हैं। जिस कारण जायरीन को और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले कुछ महीनों में पिरान कलियर उर्स भी शुरू होने वाला है।इस परेशानी को देखते हुए विधायक फुरकान अहमद ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को पुल का निर्माण जल्द पूरा करने निर्देश दिए। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि अधिकारियों को जल्द ही पुल का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा गया है। पिरान कलियर का उर्स शुरू होने से पहले ही पुल का निर्माण कार्य पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर नाजिम त्यागी, इस्तिकार अली,अमजद मलिक , इसरार शरीफ,गुलशाद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड