दो किन्नरों में एक वर्ष बाद  गुरु की  सम्पत्ति को लेकर विवाद बढ़ा,मामला पहुंचा थाना सिविल लाइन ,,,

दो किन्नरों में एक वर्ष बाद  गुरु की  सम्पत्ति को लेकर विवाद बढ़ा,मामला पहुंचा थाना सिविल लाइन ,,,

दो किन्नरों में एक वर्ष बाद  गुरु की  सम्पत्ति को लेकर विवाद बढ़ा,मामला पहुंचा थाना सिविल लाइन ,,,

रुड़की:

अनवर राणा

किन्नरों का संपत्ति विवाद अब कोतवाली तक पहुँच चुका है। दोनो किन्नरों ने एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। दरअसल एक वर्ष पूर्व इमली रोड सत्ती मौहल्ला स्थित हाजी कोयल उर्फ सईदा किन्नर का इंतेक़ाल (देहांत) हो गया था, हाजी कोयल किन्नर के दो चेले सपना किन्नर व पूजा किन्नर है। अब एक वर्ष बाद दोनों में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद बढ़ा है। सपना किन्नर का आरोप है कि उसका गुरु भाई पूजा किन्नर संपत्ति को कब्जा रहा है, जिसको लेकर सपना किन्नर ने पुलिस को तहरीर भी दी है। बताया जा रहा है कि पूजा किन्नर ने भी एक तहरीर पुलिस को दी है।
आपको बता दे रुड़की इमली रोड स्थित सत्ती मौहल्ले में हाजी कोयल उर्फ सईदा किन्नर की गद्दी (मकान) है। करीब एक वर्ष पूर्व हाजी कोयल किन्नर का देहांत हो गया था, उसके बाद दोनों चेले सपना और पूजा को किन्नर समाज ने विधिवत गद्दी की जिम्मेदारी सौंपी थी। दोनो को रीतिरिवाज के अनुसार मालिकान हक़ दिया गया था, लेकिन अब पूजा किन्नर उस गद्दी (मकान) को कब्जा रही है। सपना किन्नर ने आरोप लगाया है कि पूजा किन्नर समाज की बात भी नही मान रही और गुंडागर्दी के बल पर मकान पर कब्जा किए हुए है। फिलहाल दोनो पक्षो की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

उत्तराखंड