प्रेस क्लब रुड़की की अंदरूनी कलह के चलते पत्रकारों ने सौपा सामुहिक त्यागपत्र..

प्रेस क्लब रुड़की की अंदरूनी कलह के चलते पत्रकारों ने सौपा सामुहिक त्यागपत्र..

प्रेस क्लब की अंदरूनी कलह के चलते पत्रकारों ने सौपा सामुहिक त्यागपत्र..

24 घण्टे का अल्टीमेटम, नही तो सार्वजनिक होगा त्यागपत्र..

रुड़की: प्रेस क्लब रूड़की (रजि.) के कुछ पत्रकारों ने अंदरूनी कलह के चलते क्लब के अध्यक्ष को अपना सामुहिक त्यागपत्र सौंपा है, त्यागपत्र में कहा गया है कि यदि 24 घण्टे के भीतर क्लब में फैली कलह को यदि दूर नही किया गया तो त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार रुड़की प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक शर्मा को क्लब के सदस्य श्रीगोपाल नारसन, तपन सुशील, सुभाष सैनी, अनिल पुंडीर, संदीप तोमर, पप्पी कुमार, हेमंत तरानिया, रियाज पुंडीर ने क्लब की प्राथमिक सदस्यता से अपना सामुहिक त्यागपत्र सौंपा है जिसमे कहा गया है कि “सुश्री ज्योति बिष्ट एवं श्री हेमंत तरानिया” मामले के एक निर्णय बीती 4 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई बैठक में लिया गया था। जिसमें उपरोक्त दोनों पक्ष सहित आप और वरिष्ठ पत्रकार तपन सुशील भी उपस्थित थे। बैठक के निर्णय के अनुसार यह तय किया गया था कि सुश्री ज्योति बिष्ट (अस्थाई सदस्य) अपने सोशल मीडिया चैनल (आई-प्रेस उत्तराखंड) का नाम बदलेंगी या क्लब से बहिर्गमन करेंगी। लेकिन बेहद खेद के साथ कहना पड रहा है कि अभी तक भी आपने अपनी उपस्थिति में लिए गए निर्णय को प्रभावी नहीं कराया है। हम एतद्द्वारा क्लब के स्थाई सदस्य इस स्थिति के विरोध स्वरूप क्लब की प्राथमिक सदस्यता से अपना सामूहिक त्यागपत्र दे रहे है और इस पत्र के आपको प्राप्ति के 24 घंटे बाद हमारे त्यागपत्र सोशल मीडिया (फेसबुक आदि) में सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। इस स्मरण पत्र की प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर बैठक में लिए गए निर्णय को प्रभावी करने के बाबत हमें अवगत कराने का कष्ट करें, अन्यथा हमारे सामूहिक त्यागपत्र को स्वीकृत समझा जाएगा।रुड़की: प्रेस क्लब रूड़की (रजि.) के कुछ पत्रकारों ने अंदरूनी कलह के चलते क्लब के अध्यक्ष को अपना सामुहिक त्यागपत्र सौंपा है, त्यागपत्र में कहा गया है कि यदि 24 घण्टे के भीतर क्लब में फैली कलह को यदि दूर नही किया गया तो त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार रुड़की प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक शर्मा को क्लब के सदस्य श्रीगोपाल नारसन, तपन सुशील, सुभाष सैनी, अनिल पुंडीर, संदीप तोमर, पप्पी कुमार, हेमंत तरानिया, रियाज पुंडीर ने क्लब की प्राथमिक सदस्यता से अपना सामुहिक त्यागपत्र सौंपा है जिसमे कहा गया है कि “सुश्री ज्योति बिष्ट एवं श्री हेमंत तरानिया” मामले के एक निर्णय बीती 4 अप्रैल 2023 को आयोजित की गई बैठक में लिया गया था। जिसमें उपरोक्त दोनों पक्ष सहित आप और वरिष्ठ पत्रकार तपन सुशील भी उपस्थित थे। बैठक के निर्णय के अनुसार यह तय किया गया था कि सुश्री ज्योति बिष्ट (अस्थाई सदस्य) अपने सोशल मीडिया चैनल (आई-प्रेस उत्तराखंड) का नाम बदलेंगी या क्लब से बहिर्गमन करेंगी। लेकिन बेहद खेद के साथ कहना पड रहा है कि अभी तक भी आपने अपनी उपस्थिति में लिए गए निर्णय को प्रभावी नहीं कराया है। हम एतद्द्वारा क्लब के स्थाई सदस्य इस स्थिति के विरोध स्वरूप क्लब की प्राथमिक सदस्यता से अपना सामूहिक त्यागपत्र दे रहे है और इस पत्र के आपको प्राप्ति के 24 घंटे बाद हमारे त्यागपत्र सोशल मीडिया (फेसबुक आदि) में सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। इस स्मरण पत्र की प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर बैठक में लिए गए निर्णय को प्रभावी करने के बाबत हमें अवगत कराने का कष्ट करें, अन्यथा हमारे सामूहिक त्यागपत्र को स्वीकृत समझा जाएगा।

उत्तराखंड