बिना भाजपा पार्षद एवं नेताओं के मिलीभगत के शमसान घाट घोटाले का कारनामा नहीं संभव ,,,आशीष सैनी
भाजपा मंडल महामंत्री अमित अग्रवाल के साथ भाजपा नेताओं की सांठगांठ,प्रशासन निष्पक्ष जांच कर आरोपी को भेजे जेल,,,,रणबीर नागर
रुड़की।
अनवर राणा।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर रुड़की स्थित श्मशान घाट पर घोटाले करने वाले भाजपा मंडल महामंत्री अमित अग्रवाल के साथ भाजपा नेताओं की सांठगांठ पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना भाजपा पार्षद एवं नेताओं के मिलीभगत के यह कारनामा संभव ही नहीं हो सकता।आशीष सैनी ने कहा कि भाजपा मंडल महामंत्री पर मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है जो यह प्रमाणित करता है कि भाजपा की सरकार व संगठन अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के साथ हाथ से हाथ मिला कर काम कर रही है। शिकायतकर्ता पर दबाव बनाकर भाजपा के संरक्षण में भ्रष्टाचारियों में अपराधियों को पनाह मिल रही है।जिला अध्यक्ष ओबीसी विभाग मौ मुब्बशीर ने कहा कि भाजपाइयों ने तो श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा ,भाजपा के नेता के साथ स्थानीय पार्षद भी जो भाजपा के हैं इस प्रकार के घोटालों में लिप्त हो सकते हैं। जांच का विषय है प्रशासन को निष्पक्ष होकर कार्रवाई करते हुए घोटालेबाजों को जेल भेज देना चाहिए। भाजपा को भ्रष्टाचारियों का संरक्षण करने ,जनता से खिलवाड़ करने की सजा जनता जरूर देगी।
प्रदेश कोऑर्डिनेटर रणबीर नागर ने कहा कि भाजपा के नेता घोटाले करने में नित नए कीर्तिमान बना रहे हैं। धर्म और जाति के झगड़े पैदा कर घोटालों की नई कहानी हर रोज लिखी जाती है। भाजपा लूट और झूठ की सरकार बना चुकी है।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने भारतीय जनता पार्टी पर रुड़की स्थित श्मशान घाट पर घोटाले करने वाले भाजपा मंडल महामंत्री अमित अग्रवाल के साथ भाजपा नेताओं की सांठगांठ पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिना भाजपा पार्षद एवं नेताओं के मिलीभगत के यह कारनामा संभव ही नहीं हो सकता।प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आशीष सैनी ने कहा कि भाजपा मंडल महामंत्री पर मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है जो यह प्रमाणित करता है कि भाजपा की सरकार व संगठन अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के साथ हाथ से हाथ मिला कर काम कर रही है। शिकायतकर्ता पर दबाव बनाकर भाजपा के संरक्षण में भ्रष्टाचारियों में अपराधियों को पनाह मिल रही है।जिला अध्यक्ष ओबीसी विभाग मौ मुब्बशीर ने कहा कि भाजपाइयों ने तो श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा ,भाजपा के नेता के साथ स्थानीय पार्षद भी जो भाजपा के हैं इस प्रकार के घोटालों में लिप्त हो सकते हैं। जांच का विषय है प्रशासन को निष्पक्ष होकर कार्रवाई करते हुए घोटालेबाजों को जेल भेज देना चाहिए। भाजपा को भ्रष्टाचारियों का संरक्षण करने ,जनता से खिलवाड़ करने की सजा जनता जरूर देगी।प्रदेश कोऑर्डिनेटर रणबीर नागर ने कहा कि भाजपा के नेता घोटाले करने में नित नए कीर्तिमान बना रहे हैं। धर्म और जाति के झगड़े पैदा कर घोटालों की नई कहानी हर रोज लिखी जाती है। भाजपा लूट और झूठ की सरकार बना चुकी है।