अध्यक्ष प्रतिनिधि ने वार्ड 7 में इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण को फीता काटकर दी हरी झंडी,,,
सभी 09 वार्डो में बिना भेदभाव विकास कार्यो को दी जा रही गति,,,अध्यक्ष प्रतिनिधि सफक्कत अली
कलियर।
अनवर राणा।
पिरान कलियर नगर पंचायत के कार्यकाल समाप्त होने में कुछ ही महीने शेष बचे है। नगर के विकास को लेकर नगर पंचायत बोर्ड द्वारा लगातार बिना भेदभाव के सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है। नगर पंचायत प्रतिनिधि सफक्कत अली के द्वारा 9 के नो वार्ड में लगातार विकास कार्यो को गति दी जा रही है। नगर पंचायत क्षेत्र की जनता के लिये हर वक्त उपलब्ध होकर अध्यक्ष प्रतिनिधि के द्वारा जन सहयोग के हर कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी को आगे बढाते हुवे बुधवार को ग्राम महमूदपुर के वार्ड 7 में इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य को हरी झंडी दी गयी है।उन्होंने बताया कि इस सड़क के बनने से समस्त वार्डवासियों को सुविधा मिलेगी।इस मौके पर पूर्व प्रधान यासीन ,डॉ पप्पू सभासद प्रतिनिधि बबलू सिद्धिकी आदि मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

