लोजमो महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से नवऋषा सैनी को चुना अध्यक्ष ,,,

लोजमो महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से नवऋषा सैनी को चुना अध्यक्ष ,,,

लोजमो महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से नवऋषा सैनी को चुना अध्यक्ष ,,,

रुड़की।

अनवर राणा।

लोजमो की महिला मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवऋषा सैनी का नाम अब सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद के लिए घोषित कर दिया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने बताया कि महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट व महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से नवऋषा सैनी को अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि नवऋषा सैनी ने गत दो वर्षों में मोर्चा की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहते हुए संगठन में महिला उत्पीड़न के हर मामलों में मुखर होकर आवाज ही नहीं उठाई बल्कि शेरपुर दोहरे हत्याकांड की मृतक आश्रित विधवाओं को 51-51 हजार रुपए तथा लाव्वा के तिहरे हत्याकांड में माता पिता भाई व अपने दोनों हाथ गंवाने वाली बालिका को भी 51 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अपनी ओर से की।
नवऋषा सैनी के अध्यक्ष बनने पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट,किसान नेता राजकुमार सैनी, उपाध्यक्ष मंजू सैनी, महामंत्री प्रियंका माहेश्वरी एडवोकेट, कोषाध्यक्ष ममता त्यागी एडवोकेट, सचिव ममता प्रजापति, सुनीता सैनी, सीमा कश्यप, हरीश भारद्वाज, अनिल लखानी, प्रवीण माटा, किसान मोर्चा अध्यक्ष चौ आजाद वीर सिंह, महामंत्री चौ ऋषिपाल सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविन्द्र राणा, लोजमो महानगर अध्यक्ष कमल चावला, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार,सुभाष शर्मा, युवा नेता रवि तोमर, पूर्व पार्षद सुशील यादव, पूर्व सभासद मौ राशिद,मौ रिजवान अहमद,प्रमोद भटनागर, सलीम कादरी, संजय अरोरा,अमित माहेश्वरी, राव नावेद एडवोकेट,मौ शाहिद सिद्दीकी, युवा नेता करम इलाही, इंजी प्रवीण सैनी सहित अनेंक जिम्मेदार पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।

उत्तराखंड